spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 79 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.05 डॉलर यानी 0.07 फीसदी की उछाल के साथ 72.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब दो साल से कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों का अनुमान था कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 39,356 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। पिछले नौ महीने में ही इन कंपनियों को उससे कहीं ज्यादा मुनाफा हुआ है।

Explore our articles