spot_img

Bhopal : मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि राष्ट्र के गौरवपूर्ण अतीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप निरंतर कर्म-पथ पर चलते हुए मध्यप्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने संदेश में कहा कि अमृत काल का गणतंत्र दिवस, 2024 में रामजन्म भूमि की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद एक तरफ संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाला यह राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक विरासत की ऊँचाईयों की तरफ बढ़ रहा है। यह अमृत काल का वो रास्ता है, जो इस वर्ष से निकल रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को नंबर एक देश बनाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम संविधान को समझें, अधिकारों को जाने और कर्तव्य पथ को स्वीकार करें। उन्होंने गणतंत्र के इस अवसर पर नरसिंहपुर और प्रदेशवासियों को हृदय से शुभकामनाएं दी हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रदेश की समृद्धि के लिये एकजुट होकर सामुहिक प्रयास करने की अपील की है।

सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में नए इतिहास रच रहा है। हमने आज से चार दिन पूर्व पूरे देश में रामलाल की प्रतिमा स्थापित होते हुए देखा, जिससे पूरा भारत गौरवान्वित हुआ है और निश्चित रूप से यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर हम सब संकल्प लेते हैं कि अब नया भारत और एक विकसित भारत, युवाओं का भारत, भारत के युवाओं के भविष्य को विश्व गौरव के योगदान के लिए तैयार करना हम सब का उद्देश्य है। हम सब इसमें सामूहिक रूप से जुटकर एक नए भारत का निर्माण करेंगे।

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि लोकतंत्र के महान पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हम अपने अमर शहीदों और महान नेताओं को याद करें, जिन्होंने भारत को स्वतंत्र किया और यहाँ मजबूत लोकतंत्र की नीव रखी। साथ ही हम यह संकल्प लें कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व अर्पित कर देंगे तथा देश और प्रदेश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि आज हम सब यह संकल्प लें कि प्रदेश और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और उनके संरक्षण के लिये निरंतर कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना पूरा योगदान देंगे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया ऊईके ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। सभी नागरिक संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। इसमें हमें भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। राष्ट्र के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दें। इसी संकल्प के साथ हम सभी गणतंत्र दिवस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायें और अविस्मरणीय बनाएं।

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा है कि इस महान पर्व को एकजुट होकर मनाएँ और अमृत काल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त और समृद्ध बनाएँ।

वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि देश के संविधान में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर दिये गये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रदेश की वन एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिये एकजुट होकर सामुहिक प्रयास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर प्रयासों से भारतीय गणतंत्र मजबूत हुआ है।

महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मैं लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आइए, हम और आप इस अवसर पर भारत को एक महान राष्ट्र बनाने का संकल्प लें।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व देश और प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर है। देश विश्व पटल पर विकास की पताका फहरा रहा है। गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिक, देश और प्रदेश की प्रगति के लिए अपने कर्त्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लें।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारी गणतांत्रिक व्यवस्था का आदर्श सभी नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता बराबरी सुनिश्चित करने के साथ देश की एकता और अखंडता कायम रखना है। हमारा संविधान इन आदर्शों का साक्षी है। आज ही के दिन हमने अपने संविधान को लागू और एकीकार किया था। वैश्विक स्तर पर हमने सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जो उपलब्धियां हासिल की है उसके लिए देश का हर नागरिक बधाई का पात्र है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने राष्ट्रीय पर्व पर स्वतंत्रता, समानता, सहिष्णुता के संकल्प के साथ विश्व बन्धुत्व की

भावना के प्रसार की अपील की है। उन्होंने जनता से गणतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आव्हान भी किया है।

मत्स्य एवं मछुआ कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण पवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोकतंत्र को मजबूती देने वाले हमारे देश का गणतंत्र हमें विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के यप में गर्व करने का अवसर देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण की भावण के साथ कार्य करने का आहवान किया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज ही के दिन हम गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए थे। लाखों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद यह देश आजाद हुआ और उसके बाद 26 जनवरी को ही हम इस दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए।

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस देश में विकास और कल्याण को तो आगे बढ़ा ही रहे हैं, साथ ही लोकतंत्र को भी मजबूत कर रहे हैं। हम संकल्प लें हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जिस सार्थक यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं, हम भी उसमें सहभागी बनें। इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करेंगे। हम सब मिलकर शक्तिशाली, वैभवशाली ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जो पूरी दुनिया का सिरमौर बने।

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा के हाथ में हुनर और रोजगार हो। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना सहित अन्य योजनाएं प्रदेश में संचालित हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि बिजली का सदुपयोग करें। अनावश्यक बिजली का उपयोग नहीं करें।

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि देश के संविधान में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर दिये गये हैं। उन्होंने प्रदेश की तरक्की के लिये जनभागीदारी के साथ मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया है।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि हमें अपने नागरिक कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि राष्ट्र सेवा हम सबका पहला दायित्व है। गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर हमें अपने राष्ट्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देते हुए विकसित भारत निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles