रांची : लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा है। 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो, इसके लिए पूरी तैयारी के साथ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को आई एम रेडी टू वोट (#IamReadyToVote) अभियान की शुरुआत की है। रांची में कुल मतदाताओं की संख्या 24,37,559 हैं।
उन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम के दस्तावेज के साथ सेल्फी लेते हुए मतदाताओं से अपील कि वो भी अपने ईपीआईसी कार्ड या मतदाता सूची के दस्तावेज के साथ सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें, जिससे की लोग जागरूक हों और अपने मताधिकार को समझाने के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जुड़वाने का कम करें।
कुल मतदाताओं की संख्या
रांची जिला के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं में
तमाड़ में पुरुष 1,07,358 एवं महिला 1,07,743
सिल्ली में पुरुष वोटर 1,09,741 एवं महिला 1,09,350, ट्रांसजेंडर 2
खिजरी में पुरुष 1,79,080 महिला एवं 1,78,290, ट्रांसजेंडर 1
रांची में पुरुष 1,80,861 एवं महिला 1,69,443 ट्रांसजेंडर 29
हटिया में पुरुष 2,45,134 एवं महिला 2,38,776, ट्रांसजेंडर 21
कांके में पुरुष 2,28,477 एवं महिला 2,20,385 ट्रांसजेंडर 11
मांडर में पुरुष 1,80,834 एवं महिला 1,82,016, ट्रांसजेंडर 7 हैं


