spot_img

New Delhi : अनवरत संघर्ष के बाद आज का यह पावन क्षण भावुक करने वाला है: नड्डा

नई दिल्ली: (New Delhi) राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिल्ली के मंदिरों में खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झंडेवालान मंदिर में भगवान श्रीराम के स्वागत में विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद थे।

जेपी नड्डा ने अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए कहा कि 500 से अधिक वर्षों के अनवरत संघर्ष के पश्चात आज का यह पावन क्षण भावुक करने वाला है। धर्मनगरी श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला विधि-विधान प्राण प्रतिष्ठित हुए हैं। यह हमारी पीढ़ी का परम सौभाग्य है कि हम इस पल के साक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिवस निरंतर कठोर यम-नियम का पालन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रभु के विग्रह की स्थापना की। आज श्री अयोध्या जी के साथ हर गांव, शहर, देश, विदेश, संपूर्ण विश्व राममय है। हम सभी भगवान श्री राम के आदर्शों, जीवन मूल्यों को आत्मार्पित करें और समाज व संस्कृति के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए।

Explore our articles