spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 239 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल (Imphal) : मणिपुर पुलिस (Manipur Police)ने असम राइफल्स तथा अन्य सुरक्षा बलों के साथ राज्य के इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग, इम्फाल पूर्व और हाओतक तंफा खुनौ माखा लीकाई, दम्पी पहाड़ी और हाओतक फेलेन, हाओतक तंफा और पड़ोसी गांवों के पास की अन्य पहाड़ियों में सघन छापामारी और तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code)(संशोधित भारतीय न्याय संहिता, विधायिकाधीन) की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 239 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 135 तथा राजमार्ग संख्या 2 पर 249 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 143 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Explore our articles