आइजोल(Aizaw): असम राइफल्स ने मिजोरम में भारी मात्रा में हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त किया है। असम रायफल्स (Assam Rifles sources) के सूत्रों से आज बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग छापों में चाम्पाई जिले से मादक पदार्थ जब्त किया गया।
लालरिन डिकी नामक एक महिला के पास से हेरोइन (heroin were seized) से भरे 52 साबुनदानी को जब्त किया गया। असम राइफल्स ने प्लास्टिक की साबुनदारी से कुल 628 ग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त हेरोइन की कीमत 4 करोड़ 39 लाख 60 हजार रुपये बतायी गयी है। गिरफ्तार महिला का घर चाम्पाई जिले के जोखाथर में है।
वहीं एक अन्य अभियान में असम राइफल्स ने चाम्पाई जिले से विदेशी सिगरेट के 95 कार्टून जब्त किए। असम राइफल्स के एक सूत्र ने बताया कि जब्त सिगरेट की कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये है। बाद में हेरोइन और महिला को चाम्पाई पुलिस को सौंप दिया जबकि सिगरेट को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।


