spot_img

Ranchi: झारखंड को मिलेंगें सात नये विश्वविद्यालय

रांची:(Ranchi) राज्य में 2024 में सात नये विश्वविद्यालय (seven new universities) की स्थापना होनी है। इस दौरान चार अंगीभूत कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा तो वहीं, तीन नए विश्वविद्यालय भी खोलें जाएंगे। इससे भविष्य में झारखंड के शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सकता है।

राजय में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद चल रही है। इसके तहत सात नये विश्वविद्यालय खोली जा रही है। इनमें चार कॉलेजों को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा और तीन नये विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।देवघर कॉलेज, रांची महिला कॉलेज, केओ कॉलेज गुमला और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा तीन नये विश्वविद्यालय स्थापित किये जाएंगें। इसके अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय को एडवांस रिसर्च सेंटर ऑफ फिजिकल एंड नेचुरल साइंसेज और विनोबा भावे विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर साइबर सिक्योरिटी के रूप में विकसित करने की योजना है।

Explore our articles