spot_img

Mumbai : विरार में पतंगबाजी के दौरान हादसा, छत से गिरकर 13 साल के लड़के की मौत

मुंबई : (Mumbai) पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। लड़के का नाम कार्तिक सुभाष रेवाले (13) है। हादसा विरार पूर्व के साईनाथ नगर इलाके में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ।कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति आने के साथ ही बच्चों और युवाओं ने अभी से पतंग उड़ाना शुरू कर दिया है।विरार पूर्व के साईनाथ नगर में साई वैष्णवी अपार्टमेंट में रहने वाला लड़का कार्तिक रेवाले (13) का पतंग उड़ाते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उसके सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं,उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।विरार पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles