spot_img

Ranchi : विधायक दीपिका पांडे सिंह के पिता का हुआ अंतिम संस्कार

रांची : (Ranchi) महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Congress MLA from Mahagama Deepika Pandey Singh) के दिवंगत पिता अरुण पांडेय का रविवार को सीठियो श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। विधायक ने दिवंगत पिता अरुण पांडेय को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के मौके पर कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।

इससे पहले दीपिका पांडेय के सेक्टर 2, धुर्वा स्थित आवास से शव यात्रा निकली। माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शव यात्रा अरुण पांडेय के सेक्टर-2 स्थित मकान के पास ले जायी गयी, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, कांग्रेस नेता कुमार राजा, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब आलम, विनय सिन्हा दीपू, सहित कई लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता का का निधन हो गया था । उनके पिता अरुण पांडेय काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अरुण पांडेय भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके थे। वे एकीकृत बिहार के समय पार्षद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी थी।

Explore our articles