spot_img

Kolkata: कोलकाता में संघ और भाजपा की समन्वय बैठक आज, सबकी नजर

कोलकाता: (Kolkata) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज कोलकाता में होने वाली समन्वय बैठक पर सबकी नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रारंभिक रणनीति तैयार की जाएगी।

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत फिलहाल पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। संघ प्रमुख की यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हाल की राज्य यात्रा की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि उनकी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए संदेश फैलाना है।

राज्य के हालिया दौरे में अमित शाह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया था कि 2024 की अंतिम लड़ाई को पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करके लड़नी होगी। शाह ने राज्य नेतृत्व को राज्य में भाजपा के संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया था। इसके तुरंत बाद संघ के साथ समन्वय बैठक हो रही है।

Explore our articles