spot_img

New Delhi: कोहरे ने लगाया रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक, आज दिल्ली पहुंचने वाली 23 ट्रेन लेट

नई दिल्ली:(New Delhi) समूचा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे (Cold and fog all over North India) के सितम से त्राहिमाम-त्राहिमाम है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार रेल यातायात पर पड़ रही है। भारतीय रेलवे के अनुसार आज दिल्ली पहुंचने वाली 23 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ शीतलहर की चपेट में रहे। यहां घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत घट गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में है। यह आनंद विहार में सुबह 425, द्वारका सेक्टर 8 में 425, आरके पुरम में 426, मुंडका में 431 दर्ज किया गया।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles