spot_img

Moradabad: डीएम ने रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का किया निरीक्षण

मुरादाबाद:(Moradabad) मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह (Moradabad District Magistrate Manvendra Singh)ने शनिवार रात्रि में भीषण ठंड के दौरान शहर में भ्रमण कर रैन बसेरा और अलाव की जांच की। इस दौरान उन्होंने कार रोककर आम लोगों से पूछताछ भी की।

डीएम शनिवार को भी रात्रि भ्रमण कर निकले, जिसमें उन्होंने जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद, इंदिरा चौक, पीतल नगरी रोडवेज, पुराना रोडवेज एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में अलाव का निरीक्षण किया। इसके बाद पीतल नगरी रोडवेज, पुराना रोडवेज एवं ढक्का कुंदनपुर में बने रेन बसेरों का निरीक्षण किया। वहां ठहरे राहगीरों से डीएम ने पूछा कि ठहरने के लिए कोई पैसा तो नहीं ले रहा है। राहगीरों ने बताया कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया है।

Explore our articles