spot_img

Shimla : क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करे पुलिस : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस प्रशासन से सख्ती बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष पर हिमाचल में हमेशा पर्यटक आते हैं और शान्तिपूर्वक माहौल में नए वर्ष का मनाने के लिए लिए क़ानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। क़ानून-व्यवस्था पुलिस का काम है और उसके साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने शनिवार को मंडी में कहा कि क़ानून-व्यवस्था के बिना नए साल के उत्सव का आनंद नहीं लिया जा सकता है। क़ानून व्यवस्था जितनी चुस्त और दुरुस्त होगी। प्रदेश में पर्यटक उतने ही निश्चिंत भाव से हिमाचल में आयेंगे।

उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। जल्दी ही कीरतपुर से सुंदरनगर के बीच बने फ़ोर लेन का विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। पहले मंडी से चंडीगढ़ पहुंचने में छह घंटे का समय लगता था अब यही दूरी मात्र ढाई घंटे में आराम से पूरी हो रही है। इसी तरह प्रदेश भर में केंद्र सरकार द्वारा हज़ारों करोड़ की योजनाएं चल रही है जो हिमाचल के लिए किसी वरदान से कम नहीं नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने भगवान राम की नगरी अयोध्या में ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं। इसीलिए आज हर देशवासी की ज़ुबान पर एक ही बात हैं कि देश में सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles