spot_img

New Delhi : श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Bharatiya Janata Party President JP Nadda) ने भाजपा मुख्यालय में शनिवार को श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन ने यह स्मारक टिकट प्राप्त किया। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई भी इस अवसर पर मौजूद थे।

डाक टिकट श्रीलंका में वृक्षारोपण उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारतीय मूल के तमिलों के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाया है। भाजपा अध्यक्ष ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि आज के दिन हम मद्रास प्रेसीडेंसी के लोगों के कष्टों और सम्मान तथा मान्यता के लिए उनके लंबे संघर्ष को याद करते हैं। उन्हें अंग्रेज जबरन श्रीलंका के तत्कालीन सीलोन ले गए थे।

भाजपा अध्यक्ष ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आवास, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी ज़रूरतें प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे उनका जीवन आसान हो सके।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles