spot_img

Srinagar: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में सुबह घने कोहरे के बावजूद विजिबिलिटी में हुआ थोड़ा सुधार

श्रीनगर: (Srinagar) कश्मीर में रात के तापमान (night temperature in kashmir) में कुछ सुधार हुआ है और कोहरे की स्थिति बरकरार रही। हालांकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

पिछले पांच दिनों से श्रीनगर समेत घाटी के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि शनिवार को विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर तक कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के श्रीनगर केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि किसी बड़े बारिश के दौर की अनुपस्थिति के कारण 4 जनवरी तक कोहरा जारी रहने की संभावना है।

कश्मीर की सबसे कठोर 40 दिनों की सर्दियों की अवधि चिल्ले कलां पिछले सप्ताह शुरू हुई और कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर के बाहरी इलाके कोनिबल क्षेत्र और पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान क्रमश शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पारा शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 4 जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

Explore our articles