spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लाल किला में करेंगे आईएएडीबी सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (Friday) शाम लगभग चार बजे लाल किला पर आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (IAADB) सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन और विद्यार्थी द्विवार्षिक सम्मेलन-समुन्नति का भी उद्घाटन करेंगे। आईएएडीबी सम्मेलन का समापन 15 दिसंबर को होगा। यह जानकारी सम्मेलन के आगाज होने की पूर्व संध्या पर पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार यह हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्स-पो (मई 2023) और पुस्तकालय महोत्सव (अगस्त 2023) जैसी प्रमुख पहल का अनुसरण करता है। आईएएडीबी को सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने के लिए कलाकारों, वास्तुकारों, डिजाइनर्स, फोटोग्राफर्स, संग्राहकों, कला पेशेवरों और जनता के बीच समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उभरती अर्थव्यवस्था के हिस्से के रूप में कला, वास्तुकला और डिजाइन के रचनाकारों के साथ विस्तार और सहयोग करने के रास्ते और अवसर भी प्रदान करेगा।

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles