श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट आई है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (summer capital srinagar) में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा काजीगुंड और कुपवाड़ा सहित कश्मीर के कुछ अन्य स्थानों पर भी मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। काजीगुंड में पारा शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


