spot_img

Police encounter : हत्या आरोपित शंभू काहार घायल

कोकराझार :(Police encounter) कोकराझार पुलिस एनकाउंटर (Kokrajhar police encounter) में हत्या का आरोपित शंभू काहार उर्फ शिला गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि शंभू ने 29 नवंबर के तड़के कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी तपन चक्रवर्ती (72) और उनकी पत्नी मधुमिता बनर्जी (65) पर हमला किया था। इसके परिणामस्वरूप तपन चक्रवर्ती की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बीती रात हत्या आरोपित शंभू को आमगुरी इलाके में छिपाए गए एक दाव को बरामद करने के लिए ले जाया गया था। शंभू ने आमगुरी इलाके में छिपाया हुआ दाव दिखाते समय पुलिस कांस्टेबल को धकेल कर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो मजबूरन पुलिस ने गोलियां चलाईं। पुलिस की फायरिंग में शंभू के बाएं पैर में गोली लगी।

गोली लगने से शंभू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए कोकराझार आरएनबी अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Explore our articles