spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने चक्रवात मिचौंग के कारण जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को तूफानी चक्रवात मिचौंग के कारण विशेषकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने इस चक्रवात में घायल या प्रभावित लोगों के लिए भी प्रार्थना की और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीन पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक अपना काम जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लटेफार्म एक्स पर कहा, “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है, खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात के कारण घायल या प्रभावित लोगों के साथ है। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीन पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक अपना काम जारी रखेंगे।”

Explore our articles