मुंबई : विरार आरपीएफ के जवान ने बहादुरी की मिशाल पेश की है। आरपीएफ जवान ने एक यात्री की जान बचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार,5 दिसंबर ( मंगलवार ) को हेड कांस्टेबल कैलाश जाधव, सीपीडीएस/टीओपीबी ड्यूटी के दौरान देखा कि विरार स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 ट्रेन नंबर 19417 (अहमदाबाद एक्सप्रेस) समय 14.07 बजे गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना होने के दौरान एक यात्री का चलती हुई ट्रेन से पैर फिसल ने पर प्लेटफार्म पर लटक कर रगड़ रहे होने का देखने पर कैलाश जाधव तुरंत उसके पास दौड़कर पहुंचे तथा उसे पकड़कर ट्रेन व प्लेटफार्म के गैप में जाने से बचा लिया। उक्त यात्री के बारे में विरार आरपीएफ निरीक्षक (विनित कुमार ) को अवगत कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर उक्त यात्री को ईएमआर डॉक्टर, विरार से चेक कराने पर रगड जाने से सामान्य खरोचे लगी थी। उक्त यात्री को पोस्ट पर लेकर आए उसने अपना नाम विक्रम गामा सरोज उम्र उम्र 34 वर्ष निवासी, गांव: सोनाहिटा,जिला जौनपुर( उत्तर प्रदेश) बताया।तथा अपने गांव से मंगलवार (5 दिसंबर) को मुंबई आया तथा विरार से बोईसर में अपनी बहन के पास मजदूरी कार्य हेतु जाने के लिए ट्रेन पकड़ रहा था। आरपीएफ विरार द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए आरपीएफ विरार को बहुत बहुत धन्यवाद किया ।


