spot_img

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईएनडीआईए की बैठक में नहीं होंगे शामिल

रांची : (Ranchi) नई दिल्ली में बुधवार को आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) शामिल नहीं होंगे। व्यस्तताओं की वजह से वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अभी काफी व्यस्तता में हैं। ऐसे में वे तो बैठक में शामिल होने दिल्ली नहीं जा सकेंगे। हालांकि, उनकी ओर से उनका कोई प्रतिनिधि बैठक में जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने छह को इंडिया दलों की बैठक दिल्ली में बुलाई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Explore our articles