spot_img

New Delhi : स्पेशल-26 की तर्ज पर लूटपाट करने वाले आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : बॉलीवुड मूवी स्पेशल-26 की तर्ज पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने खुलासा किया है। आरोपित नकली पुलिसकर्मी बनकर स्पा और मसाज सेंटर पर छापेमारी करते थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस की वर्दी, वायरलेस सेट, फर्जी आईकार्ड, सायरन लगी बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान मास्टर माइंड जिशान उर्फ शानू (30), अमजद (24) और इमरान उर्फ पहलवान (32) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से सीमापुरी इलाके में लूटपाट की दो वारदातें सुलझी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने खुलासा किया है कि यह लोग पिछले करीब एक साल से इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि 25 नवंबर को सीमापुरी इलाके के एक स्पा सेंटर में पांच लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर जबरन घुस गए। कुछ लोगों ने पुलिस की वर्दी भी पहनी हुई थी। इन लोगों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा। इनका आरोप था कि वह स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

डरा-धमकाकर आरोपितों ने पीड़ित से 33 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। इसी तरह 22 नवंबर को दिलशाद कालोनी में भी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां से आरोपित 50 हजार रुपये और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

स्थानीय पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम को जांच में लगाया गया। सीसीटीवी कैमरा और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपित जिशान उर्फ शानू की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपित को मौजपुर, घोंडा से दबोच लिया। बाद में उसके दोनों साथियों को दबोच लिया गया।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles