मुंबई : ठाणे के बीजेपी विधायक संजय केलकर ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है कि चार में से तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला है और यह स्पष्ट है कि लोगों ने बीजेपी के सुशासन और उनके प्रति विश्वास को प्राथमिकता दी है.।
रविवार को चार राज्यों के नतीजे घोषित हुए, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. इस जीत की खुशी पूरे देश में व्यक्त की जा रही है. । अपने मॉरीशस के दौरे से लौटकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ठाणे शहर विधायक संजय केलकर ने आज यह भी कहा कि यकीनन इस जीत के हीरो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. इस जीत ने विश्वास, सुशासन, सुरक्षा, सुविधाएं, संवेदनशीलता और विकास पर मुहर लगाई है।
बीजेपी नेता केलकर ने कहा कि मोदी हैं तो सब मुमकिन है.।लेकिन फिलहाल विपक्ष जाति धर्म में दरार पैदा कर इसका राजनीतिक फायदा उठा रहा है.। ठाणे विधायक केलकर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जाति धर्म में फूट डालने वालों को मतदाताओं द्वारा दिया गया तमाचा है ।


