spot_img

Mumbai: चेंबूर में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट, चार घायल

मुंबई: (Mumbai) चेंबूर में स्थित ओल्ड बैरक्स गोल्फ क्लब के पास दो मंजिला मकान में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 11 लोगों को बचाया है। चेंबूर पुलिस सिलेंडर विस्फोट (Chembur police cylinder blast) के कारणों की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार चेंबूर में ओल्ड बैरक्स गोल्फ क्लब के पास दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के चार घर गिर गए। इस घटना में विकास अंभोरे (50), अशोक अंभोरे (27), सविता अंभोरे (47) और रोहित अंभोरे (29) घायल हो गए। इन चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर घटना के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।

Explore our articles