spot_img

New Delhi : दिल्ली आबकारी घोटाला: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha member Sanjay Singh) की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने ये आदेश दिया।

संजय सिंह की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 10 नवंबर को कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत आज तक बढ़ाई थी। 10 नवंबर को कोर्ट में पेशी के दौरान संजय सिंह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है।

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि संजय सिंह के घर पर दो किस्तों में दो करोड़ का लेनदेन किया गया। इसकी पुष्टि दिनेश अरोड़ा ने की थी। ईडी की अर्जी में इंडोस्प्रिट से पैसों के लेन-देन का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि सर्वेश को संजय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, जो संजय सिंह का कर्मचारी है। दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। तब संजय सिंह की ओर से कहा गया था कि ईडी की तरफ से झूठ बोला जा रहा है।

कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या संजय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। कोर्ट ने पूछा था कि जब संजय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे फिर गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles