spot_img

Ranchi : हाई कोर्ट ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एंट्री प्वाइंट के लिए जमीन देने के मामले में सरकार को दिया तीन सप्ताह का समय

रांची: (Ranchi) झारखंड हाई कोर्ट में देवघर स्थित जसीडीह रेलवे स्टेशन (PIL of MP Nishikant Dubey, requesting to give land) के दक्षिणी इलाके में एंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं होने पर अतिरिक्त समय देने की मांग की गई, जिस पर कोर्ट ने तीन सप्ताह का समय प्रदान किया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई।

पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राज्य सरकार ने पहले जसीडीह स्टेशन के दक्षिणी एंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने की बात स्वीकारी थी। अब सरकार की ओर से इस जमीन के लिए 57 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में एंट्री पॉइंट नंबर दो बनने से देवघर में बाबा बैजनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिवानी जालूका ने पैरवी की। मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

Explore our articles