लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन promote cultural tourism in Uttar Pradesh) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के छठे संस्करण का आयोजन वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में 01 से 03 दिसंबर तक किया जाएगा।
राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (State Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इस महोत्सव में पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में लघु फिल्मों के निर्माण से जुड़े जाने-माने निर्माता भाग लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए एक नया वातावरण सृजित होगा। वाराणसी में महोत्सव के आयोजन से दुनियाभर के फिल्मकारों के बीच उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने लायक जगहों की जानकारी पहुंचेगी और प्रदेश में फिल्म निर्माण को गति मिलेगी।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस शार्ट फिल्म महोत्सव की आयोजक संस्था इंडियन इन्फोटेनमेंट मीडिया कॉरपोरेशन के प्रमुख एवं लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके जाने माने शार्ट फिल्म निर्माता देवेन्द्र खंडेलवाल, निर्माता निदेशक राहुल रवैल, प्रकाश झा, रुमी जाफरी और अभिनेत्री सौम्या टंडन हिस्सा लेंगी।


