spot_img

Mumbai: मशहूर निर्माता, निर्देशक राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई: (Mumbai) जानी दुश्मन, नागिन, पति-पत्नी और तवायफ, नौकर बीवी का, बदले की आग… जैसी कई फिल्मों के निर्माता और निर्देशक राजकुमार कोहली (Producer and Director Rajkumar Kohli) का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। वह मशहूर अभिनेता अरमान कोहली के पिता थे। आज सुबह करीब आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार के अनुसार राजकुमार कोहली रोजाना की तरह सुबह नहाने गये थे। काफी देर तक वे बाथरूम से बाहर नहीं आए। उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ दिया। तब वह बेहोश मिले। अरमान तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आज शाम को कोहली का अंतिम संस्कार किये जाने की उम्मीद है।

राजकुमार कोहली 1963 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। प्रेम चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली ‘सपनी’ उनकी पहली प्रोडक्शन और निर्देशित फिल्म थी। राजकुमार कोहली आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आए थे।

राजकुमार कोहली ने आखिरी फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी प्रेमकहानी’ बनाई थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सनी देवोल, राज बब्बर, सोनू निगम जैसे कलाकार शामिल थे।

Explore our articles