spot_img

Bengaluru : एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: हार्दिक सिंह

बेंगलुरु: (Bengaluru) चोट के कारण एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला से बीच में ही बाहर होने से लेकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने तक, 2023 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह (hockey team midfielder Hardik Singh) के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला वर्ष बन गया है। उन्हें एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 के लिए नामित किया गया है, जिससे यह साल उनके लिए और भी खास हो गया है।उन्होंने कहा, “एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 (FIH Player of the Year Award 2023) के लिए नामित होने पर मैं आश्चर्यचकित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी मान्यता प्राप्त करना एक खिलाड़ी के रूप में आपके सपनों में से एक है। यह निश्चित रूप से आपको और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।”हालाँकि, उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ वर्ष नहीं था और वह और बेहतर कर सकते थे।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मेरा सबसे अच्छा साल था। मैं और भी बेहतर कर सकता था, खासकर विश्व कप के दौरान, जहां इतने महत्वपूर्ण चरण में चोट लगना दिल तोड़ने वाला था। लेकिन, कुल मिलाकर, मैं खुश हूं एफआईएच प्रो लीग अभियान, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के साथ यह साल मेरे बेहतर गुजरा।”मिडफ़ील्ड में अपने तेजतर्रार प्रदर्शन और हाल के वर्षों में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक बनने के साथ, 25 वर्षीय खिलाड़ी प्रमुखता से उभरे हैं। उन्होंने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 और एशियाई खेल 2023 के दौरान हरमनप्रीत सिंह के डिप्टी के रूप में भी काम किया, जहां भारत ने स्वर्ण पदक जीते।

लीडरशिप ग्रुप में अपने बदलाव के बारे में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार जीतने वाले हार्दिक ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इस अवसर के लिए हमेशा तैयार था।”उन्होंने कहा, “मैंने अपने सीनियर्स – सरदार सिंह, पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह से आगे बढ़कर नेतृत्व कैसे करना है, सीखा है। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है, इससे मुझे खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने में मदद मिलती है और मेरे साथियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलती है।”

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles