spot_img

Jashpur : हत्या कर दफना दिया शव, पुलिस ने पांच दिन बाद कब्र से निकाला शव

जशपुर : जिला के कांसाबेल थानाक्षेत्र के बटाईकेला में रिश्तेदार के घर आए एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया। घटना के बाद पांच दिनों से युवक को खोज रहे परिजनों को आखिरकार रविवार सुबह जंगल में जमीन के नीचे से युवक की शव मिला। मृतक के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मौजूद है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम घोघर जनकपुर निवासी सारू राम है। मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला के मंगल साय के यहां आया हुआ था, किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल में दफना दिया। इधर, मृतक के परिजनों का सारू राम को खोज-खोज कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर पुलिस ने खोजबीन एवं पूछताछ करने पर रिश्तेदार के घर के आंगन में खून का धब्बा पाया। साथ ही रिश्तेदार भी लापता पाया जिसके बाद पतासाजी करने पर जंगल में एक जगह पर गड्ढे के अन्दर शव दफन किये जाने की बात सामने आयी। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles