spot_img

Gandhinagar : सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार से कार, पांच चचेरे भाइयों की मौत

गांधीनगर:(Gandhinagar ) पेथापुर चौराहे से रांधेजा चौकड़ी की ओर हाइवे रोड पर गुरुवार आधी रात को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मरने वाले पांचों चचेरे भाई थे। दुर्घटना में एक अन्य घायल हुआ है। उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार माणसा से छह चचेरे भाई गुरुवार रात फिल्म देखने गांधीनगर आए थे। फिल्म देखने के बाद वे कार से पेथापुर से वापस माणसा जा रहे थे। गांधीनगर के हाइवे रोड पर पेथापुर चौराहे से रांधेजा चौकड़ी की ओर केशव गौशाला के पास गुरुवार रात सवा 12 बजे चालक कार की स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार से कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। दुर्घटना में पांच चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। दुर्घटना में साहिल चौहाण, मोहम्मद अल्फाज, सलमान चौहाण, असपाक चौहाण और मोहम्मद साजेब बेलीम की मौत हो गई। घटना में शाहनवाज चौहाण को अर्द्ध बेहोशी की हालत में अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया गया कि महेसाणा के खेरालू में रहने वाला शाबीर हुसैन का लड़का मोहम्मद अलफाज एक सप्ताह पहले अपने मामा के घर माणसा आया था। गुरुवार शाम को साहिल चौहाण अपनी कार लेकर अपने चचेरे भाइयों मोहम्मद अलफाज, शाहनवाज चौहाण, सलमान चौहाण, असपाक चौहाण, मोहम्मद साजेब बेलीम के साथ माणसा से पेथापुर फिल्म देखने गया था। गाड़ी साहिल चौहाण खुद चला रहा था। लौटते समय दुर्घटना हो गई। मृतक के संबंधी जावेद के अनुसार सभी 6 युवक चचेरे भाई हैं। साहिल के सिवाय सभी 17 से 19 वर्ष के थे। त्योहार की छुट्टियों के कारण सभी माणसा में एकत्र हुए थे। पेथापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Mumbai : मुलुंड मेट्रो हादसा: इंजीनियर निलंबित

ठेकेदार पर 5 करोड़ जुर्माना, हाई-लेवल जांच कमेटी गठितमुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने मुलुंड...

Explore our articles