spot_img

Mumbai : मराठा आरक्षण नहीं मिलेगा: राज ठाकरे

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को दो टूक शब्दों में कहा कि मराठा आरक्षण किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा, लेकिन मराठा नेता मनोज जारांगे के पीछे कोई न कोई है, जो राज्य में माहौल बिगाडऩे का काम कर रहा है। ठाकरे ने कहा कि मनोज जारांगे के पीछे कौन है, इसका पर्दाफाश तो होगा ही।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ठाणे में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वक्त मराठा आरक्षण का मुद्दा काफी गर्म है। मनोज जारांगे पाटिल ने सरकार को 24 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया है और वह फिलहाल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि ऐसा कोई आरक्षण नहीं मिलेगा।’ जारांगे के पीछे कौन है? यह जल्द ही साफ हो जाएगा। राज ठाकरे ने यह भी कहा, ”क्या इसके पीछे जारांगे पाटिल (मनोज जारांगे पाटिल) हैं या उनके पीछे कौन है? जिससे सांप्रदायिकता के जरिए महाराष्ट्र को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। यह चुनाव के मद्देनजर हो रहा है और यह उतना सीधा नहीं है ऐसा लगता है। यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि इसके पीछे कौन है।

राज ठाकरे ने कहा कि जब मनोज जारांगे जालना में अनशन कर रहे थे। उस समय मैं उनसे मिला था और उनसे कहा था कि आप गलत ट्रैक पर हैं। यही बात मैं आज भी कह रहा हूं। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय जो कुछ हो रहा है, वह ठीक नहीं है। अगर इस संबंध में सभी लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो राज्य में अस्थिरता फैलने में देर नहीं लगेगी।

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण...

Explore our articles