spot_img

Begusarai: दिपावली के दिन से गायब महिला का रेलवे के गड्ढे में मिला शव

बेगूसराय:(Begusarai) बेगूसराय में बुधवार की शाम बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव बख्तर स्थान निवासी रामकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी है। पहचान होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

परिजन ने बताया कि दिवाली के दिन 12 नवम्बर की दोपहर तीन बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को गढ़हारा सहायक थाना क्षेत्र स्थित बरौनी जंक्शन एवं न्यू बरौनी स्टेशन के बीच रेल लाइन किनारे पानी भरे गड्ढे से शव मिला।

मृतका के पति रामकुमार महतो ने बताया कि मोबाईल पर खबर देखकर आज अस्पताल पहुंचने पर उसकी पहचान हो पाई। फिलहाल पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत के पीछे का असली राज क्या है, वह रेलवे पटरी किनारे कैसे पहुंची।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles