spot_img

Varanasi : अस्सी घाट पर भव्य दीप उत्सव, रंगोली में भगवान राम का छाया चित्र लोगों में आकर्षण का केन्द्र

वाराणसी : ज्योतिपर्व दीपावली पर शनिवार की शाम काशीपुराधिपति की नगरी में अस्सी घाट पर भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। पूरे घाट को 1008 दीपों से सजाया गया और विशेष गंगा आरती की गई। वहीं, पर्व पर रंगोली के माध्यम से 9 फीट शंख की रंगोली बनाई गई, जिसमें भगवान राम का छाया चित्र लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा।

घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित नियमित गंगा आरती में आज कृपा आर्ट फाउंडेशन के सदस्यों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रंगोली बनाई गई। अस्सी घाट पर कुल 5 कलाकारों ने 9 फुट का शंख रंगोली के माध्यम से बनाया और बीच में भगवान राम का छायाचित्र भी दर्शाया। अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन प्रभु राम अयोध्या आए थे और उनके अयोध्या आने की खुशी में पूरे नगर में दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से यह दीपावली पूरे विश्व में मनाई जाती है।

New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण औंधे मुंह गिरा रुपया

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय मुद्रा रुपये की कमजोरी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भारतीय...

Explore our articles