spot_img

Raipur: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आज छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर:(Raipur) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से आज गुरूवार को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बैकुंठपुर से ग्राम-बाकी मोंगरा, कटघोरा के लिये रवाना होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे विशेष विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

New Delhi : पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में लेने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स खाता निलंबित

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स खाता गुरुवार को कुछ ही घंटों में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस...

Explore our articles