spot_img

New Delhi : चार विशेष अभियानों को प्रदान किया गया ‘केन्द्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक’

नई दिल्ली: (New Delhi) वर्ष 2023 के लिए ”केन्द्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” चार विशेष अभियानों को प्रदान किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को गृह मंत्रालय ने दी।मंत्रालय ने बताया कि इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्चस्तर की योजना, देश/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा का उच्च महत्व और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव शामिल हैं। यह पुरस्कार आतंकवाद का मुकाबला, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि इसकी घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। एक वर्ष में पुरस्कार के लिए सामान्य रूप से तीन विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है, जबकि असाधारण परिस्थितियों में यह पुरस्कार राज्य/संघराज्य क्षेत्र पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए पांच विशेष अभियानों तक दिया जा सकता है।

सीआरपीएफ से 51, एनआईए से 09, एनसीबी से 14, आन्ध्र प्रदेश पुलिस से 12, असम पुलिस से 5, गुजरात पुलिस से 20, झारखंड पुलिस से 16 और मध्य प्रदेश पुलिस से 21 लोगों को पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तराखंड सहित कुछ अन्य राज्यों के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles