spot_img

Balodabazar : जिले में संचालित पेट्रोल पंपों में 1504 किलो लीटर डीजल -पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध

Balodabazar: Stock of 1,504 Kiloliters of Diesel and Petrol Available at Operating Pumps in the District

बलौदाबाजार : (Balodabazar) कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में पेट्रोल, डीजल पम्पों का निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में संचालित 116 में से 111 पेट्रोल पम्पों में 656 किलोलीटर पेट्रोल एवं डीजल का 848 किलो लीटर स्टॉक उपलब्ध है। 5 पेट्रोल-डीजल पम्प (Five petrol and diesel pumps) ड्राई आउट हैं। जिले में पेट्रोल की दैनिक औसत खपत 160 किलो लीटर एवं डीजल की औसत खपत 360 किलो लीटर है।

जिले में ड्राई आउट होने वाले पेट्रोल व डीजल पंपों को जल्द ही स्टॉक की आपूर्ति ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार की जा रही है एवं जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विगत 2 दिवस में प्रदेश के पेट्रोल-डीजल पम्प (petrol and diesel pumps) के ड्राई आउट होने का कारण अफवाह एवं घबराहट के कारण आम लोगों की पेट्रोल-डीजल की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है एवं मांग में हुई इस वृद्धि के कारण कृत्रिम अभाव उत्पन्न हुआ है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) ने तीनों ऑयल कंपनियों के सेल्स विक्रय अधिकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति के संबंध में समीक्षा किया गया, जिसमें तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता, मांग अनुसार पेट्रोल ,डीजल की आपूर्ति की जा रही है। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को उपभोक्ता की मांग, खपत अनुसार पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति बनाये रखने एवं मांग सामान्य होने तक कलेक्टर जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घण्टे आपूर्ति के निर्देश दिये गये है। जिले में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति से संबंधित शिकायत हेतु संपर्क केन्द्र का नंबर 9201899925 का गठन किया गया है।

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles