सांबा: (Samba) जम्मू संभाग के सांबा जिले में सोमवार देर रात एक खेत में मोर्टार का एक गोला पड़ा हुआ पाया गया। मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने एक नियंत्रित विस्फोट के साथ इसे नष्ट कर दिया।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 84 मिमी का मोर्टार सोमवार देर रात सांबा-मानसर रोड पर दादुई गांव के एक खेत में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।


