spot_img

Gurugram : इंस्टाग्राम पर 300 फेक आईडी बना युवतियों की फोटो एडिट करके वायरल करने का आरोपित गिरफ्तार

आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद

गुरुग्राम : सोशल साइट इंस्टाग्राम पर महिलाओं की फोटो एडिट करके उन्हें अश्लील बनाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 300 फेक आईडी बना रखी थी।

एक महिला द्वारा पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम में एक लिखित शिकायत देकर बताया गया कि किसी अज्ञात द्वारा उसकी बहन की फोटो को एडिट/मॉर्फ करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया एप्लीकेशन इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इसके लिए उसने फर्जी आईडी बनाई। इस शिकायत की पुष्टि करने उपरान्त पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

विपिन अहलावत, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक सवित कुमार प्रबन्धक पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही शुरू की। तकनीकी सहायता से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को शुक्रवार को पालम विहार गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान आकाश परमार निवासी मोरैना (मध्य प्रदेश) उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई।

आरोपित से पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसने महिलाओं के नाम से करीब 300 फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई है। इन फेक इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग करके वह उन्हें परेशान करता था। शिकायतकर्ता को भी परेशान करने की नीयत से उसने पीड़ित की फोटो को वायरल किया था।

Explore our articles