spot_img

Mumbai : राजनीतिक नेताओं पर मराठा समाज की गांवबंदी अनुचित : बावनकुले

मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि मराठा समुदाय द्वारा राजनीतिक नेताओं पर लगाई गई गांवबंदी (गांव में आने पर प्रतिबंध) अनुचित है। बावनकुले ने कहा कि सभी दलों के नेता चाहते हैं कि मराठा समाज को आरक्षण मिले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद मराठा समाज के आरक्षण के लिए प्रयासरत हैं।

बावनकुले ने शुक्रवार को पालघर में पत्रकारों से कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने का समर्थन सभी दल कर रहे हैं। आरक्षण की मांग को लेकर मराठा नेता मनोज जारांगे ने फिर से आमरण अनशन शुरू किया है। इसके साथ ही मराठा समाज ने राजनेताओं पर गांवबंदी लगाया है। इसका विपरीत असर देखने को मिल रहा है। बावनकुले ने कहा कि मराठा समाज की छवि एक अच्छे और समझदार समाज की है। मराठा क्रांति मोर्चा ने इससे पहले 57 मोर्चे निकाले थे, सभी मोर्चे शांतिपूर्ण थे। मराठा समाज के मोर्चे से कहीं भी कानून व्यवस्था खराब नहीं हुई थी। अब राज्य सरकार मराठा समाज को टिकाऊ आरक्षण देने के लिए काम कर रही है, लेकिन नेताओं पर लगाई गई गांव बंदी से महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। मराठा समाज को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Explore our articles