spot_img

Ujjain : फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक महाकालेश्वर भगवान की आरती के समय में परिवर्तन

उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा । आगामी 29 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक महाकालेश्वर भगवान की 3 आरतियों में परिवर्तन होगा।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि प्रातः होने वाली द्दयोदक आरती 7:30 से 8:15 तक, भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 6:30 से 7:15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 4 से 6 बजे तक, सायंकालीन पूजन सायं 5 से 5:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।

दीपावली उत्सव:-

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 10 नवंबर,शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक पूजन किया जाएगा।

12 नवंबर, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा। इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा, जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। 12 नवंबर, रविवार को ही श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रातः 7:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जावेगा। सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जायेगा ।

Explore our articles