spot_img

Varanasi: गुरूद्वारा गुरूबाग से निकली प्रभातफेरी, गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव

सिख समाज ने पुष्पवर्षा के बीच किया स्वागत

वाराणसी:(Varanasi) सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानकदेव महाराज के 554वें प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार तड़के नीचीबाग स्थित गुरूद्वारे और मलदहिया लाजपत नगर से प्रभातफेरी निकाली गई। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी औेर संगत की देखरेख में निकली प्रभात फेरी पर सिख समाज के लोगों ने जगह—जगह पुष्पवर्षा किया। गुरू नानकदेव महाराज का प्रकाशोत्सव कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जायेगा।

गुरू महाराज के आगमन के पर्व पर पहली प्रभातफेरी बड़ी संगत नीचीबाग से गुरूबाग गुरूद्वयारे तक और दूसरी मलदहिया लाजपत नगर से चलकर सिगरा,नानक नगर,रथयात्रा होते हुए गुरूबाग पहुंची। जहां पर संगत का भव्य स्वागत किया गया। गुरूबाग गुरूद्वयारे के रागी जत्था भाई नरिन्दर सिंह ने गुरूवाणी से संगत को निहाल कर दिया। इसके बाद गुरू का अटूट लंगर शुरू हुआ। भाई नरिन्दर सिंह के अनुसार प्रभातफेरी 30 दिन तक प्रतिदिन निकलेगी।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles