spot_img

Hooghly : कार्निवल के मंच से कल्याण बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना

हुगली: (Hooghly ) हुगली के दुर्गापूजा कार्निवल के मंच से श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने गुरुवार शाम भाजपा पर निशाना साधा। रामनवमी का जिक्र करते हुए तृणमूल सांसद ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगद्धात्री पूजा मनाई जाती है और कहीं कोई अशांति नहीं है। लेकिन रामनवमी में अशांति क्यों होती है? क्योंकि यह जानबूझकर करवाई जाती है। श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, ”दुर्गापूजा अब बंगाल तक ही सीमित नहीं है। यह विदेशों में भी हो रही है। यूनेस्को ने इसे मान्यता दी है। मुख्यमंत्री की इच्छा पर, कोलकाता की तरह जिलों में भी कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवल में बंगाल की संस्कृति को उजागर किया जाता है और शरदोत्सव में कई लोगों की जीविका भी चलती है।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles