spot_img

Kolkata : आखिरकार ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया प्राेफाइल

Kolkata: Mamata Banerjee Finally Updates Her Social Media Profile

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी बदलावों के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Trinamool Congress chief and former Chief Minister Mamata Banerjee) ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट किया है। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अपने नाम के साथ मुख्यमंत्री शब्द जोड़ लिया।

साेशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर ममता बनर्जी (Facebook, Instagram, and X—Mamata Banerjee) ने अब अपने प्रोफाइल में खुद को तीन बार की मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने लिखा है कि वह 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही हैं और फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की अध्यक्ष हैं। लेकिन उन्होंने कहीं भी ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

अब तक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में ‘मुख्यमंत्री’ लिखा हुआ था, लेकिन हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद यह बदलाव सामने आया है। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि पार्टी पराजित नहीं हुई बल्कि उसे साजिश के तहत हराया गया है। वहीं, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और इसे राजनीतिक साजिश बताया था।

उल्लेखनीय है कि, 2011 में भी बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ था, जब 34 साल के वाम शासन का अंत हुआ था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (Chief Minister, Buddhadeb Bhattacharjee) ने परिणाम के बाद इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस बार ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया और अब सोशल मीडिया बायो में बदलाव के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई हैं।

Patna : IIT पटना में IIM मुंबई के छात्र की मौत

पटना : (Patna) राजधानी पटना स्थित आईआईटी पटना के अमहरा (Amhara campus of IIT Patna, located in the state capital) परिसर में शनिवार सुबह...

Explore our articles