spot_img

Mumbai : पालघर – सात अपराधियो को किया गया तड़ीपार

मुंबई: (Mumbai) पालघर जिले में एक गिरोह के सात अपराधियो को पांच जिलों से दो साल के लिए तड़ीपार कर दिया गया है।पुलिस ने सदस्यों की पहचान गिरोह के मुखिया अजय अमोद मिश्रा (24), जगन पटकाटिअर (20), प्रिषित उर्फ दिपका पाल (23), सन्नी उर्फ अभिषेक (24), हर्षल राठौड़ (19), मोहम्मद करीम शकील शेख (21) और राहुल उर्फ टीका रमेश सावंत (22) के रूप में की है। ये सभी जिलाबदर किए गए हैं।पालघर जिले के तुलिंज और अचोले थानों में इनके विरुद्ध मामले दर्ज थे। गिरोह के सदस्यों को ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर, पालघर और नासिक जिलों से बाहर किया गया है।

Explore our articles