spot_img

Chandigarh : खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल के पिता को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोककर वापस घर भेजा

चंडीगढ़: (Chandigarh) खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल के पिता को आज उस समय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया, जब वह कतर जाने की तैयारी में थे। हवाई अड्डा अधिकारियों तथा पुलिस ने बुधवार को करीब एक घंटा पूछताछ के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया।

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह बुधवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे। वह किसी काम से कतर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कतर जाने की अनुमति नहीं मिली। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को भी अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका था। यहां पूछताछ के बाद किरणदीप को घर भेज दिया था।

अमृतपाल ने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया था। उसके बाद से वह पुलिस के रडार पर आ गया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की, लेकिन वह फरार हो गया था। इसके बाद 23 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था।

Explore our articles