spot_img

Chandigarh : पाकिस्तानी ड्रोन ने गुरदासपुर में की घुसपैठ, बीएसएफ ने भगाया

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में बीती रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की। बीएसएफ के फायरिंग करने पर ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया।

बीएसएफ के अनुसार गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आती कमालपुर जट्टा पोस्ट पर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन की गतिविधि देखने के बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ की 27 बटालियन के जवानों ने 5.56 एमएम इंसास राइफल से 14 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया। पाकिस्तानी ड्रोन एक मिनट तक भारतीय सीमा में घूमता रहा। इससे पहले 22 अक्टूबर की रात को भी गुरदासपुर की अदियां पोस्ट पर एक पाकिस्तानी ड्रोन मिला था।

Explore our articles