spot_img

Haldwani : मोमबत्तियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

हल्द्वानी : दिवाली पर्व के मद्देनजर मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बड़ी मात्रा में मोमबत्तियां तैयार करने लगी हैं।
समूह की अध्यक्ष नीलम पंत ने बताया गिरजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था से प्रशिक्षण लेने के बाद हर साल की तरह समूह की महिलाएं मोमबत्तियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एकजुट होकर कार्य करती हैं। इस बार हर साल की तरह सुपर व्हाइट वैक्स से बड़ी मात्रा में मोमबत्तियां तैयार की जा रही हैंं। उन्होंने बताया कि हम लोग होलसेल में भी मोमबत्तियां देते हैं।मोमबत्तियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Explore our articles