spot_img

Bhopal : पं. दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी:प्रधानमंत्री

भोपाल : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र में उनका चिंतन ही समाहित है। इसी चिंतन ने आज गरीबों, महिलाओं, शोषितों, वंचितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग को सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। भाजपा सरकार के पांच साल में ही देश के 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं है। उसने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, लेकिन आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। आधुनिक सड़कों, चौड़े हाईवे, एक्सप्रेसवे की कांग्रेस आलोचना करती है। देश में वंदेभारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बुलेट ट्रेन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस को यह नहीं पच रहा। देश का भव्य संसद भवन बनाया, पूरा देश जिसकी तारीफ कर रहा है।

चलाने का ठेका अरबन नक्सलियों के पास है

उन्होंने कहा कि पूरा देश आज समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20 वीं सदी में ले जाना चाहती है। वह न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई है,जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। उसे चलाने का ठेका अरबन नक्सलियों के पास है और पार्टी का हर कार्यकर्ता यह महसूस कर रहा है कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।

कांग्रेसियों के लिए गरीबों की बस्ती यानी पिकनिक स्पॉट

उन्होंने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब का जीवन एडवेंचर टूरिज्म की तरह है। उनके लिए गरीब की बस्ती पिकनिक स्पॉट और वीडियो लोकेशन है। कांग्रेस ने अतीत में भी देश की गरीबी का मजाक उड़ाया और आज भी उसकी मानसिकता वही है।हमारे लिए देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने पूरी की बहनों को दी गई गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने बहनों को जो गारंटी दी थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उस गारंटी को पूरा कर दिया है। लेकिन मैं बहनों को सावधान करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस विधेयक का समर्थन किया है। गठबंधन में वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में इसे पारित नहीं होने दिया। इन्होंने कई दशकों तक शासन किया, अगर चाहते तो वो भी ऐसा कानून बना सकते थे, लेकिन नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया। उन्हें बार-बार अपमानित करते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना में बेटियों की एंट्री को रोके रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि यदि इनकी नीयत ठीक होती तो क्या मुझे करोड़ो टॉयलेट बनाना पड़ते? क्या माताएं-बहनें धुएं में जिंदगी गुजारने को मजबूर होतीं? उन्होंने कहा कि अगर ये महिला हितैषी होते, तो हमारी बहनों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना नहीं पड़ता।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles