spot_img

Mumbai : बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात

Mumbai: Isha Rikhi opens up about her relationship with Badshah

मुंबई : (Mumbai) पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी (Punjabi actress Isha Rikhi) ने आखिरकार रैपर और गायक बादशाह (rapper and singer Badshah) के साथ अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। 10 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो ईशा ने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं शादीशुदा हूं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ईशा और बादशाह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि उस समय दोनों ने अपने रिश्ते और विवाह को निजी रखना ही उचित समझा था। अब ईशा की आधिकारिक पुष्टि के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया गतिविधियों (social media activities) से जुड़े कई सवालों के जवाब भी मजाकिया अंदाज में दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा (Badshah and Isha) ने इस वर्ष की शुरुआत में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां संगीत और फिल्मों को लेकर उनकी पसंद ने उन्हें करीब ला दिया। बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन (married to Jasmine) से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसमी है। बादशाह और जैस्मिन साल 2019 में अलग हो गए थे।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles